फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दहशत में जी रहे रियूर के बाशिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच के निर्माण में की गई कटिंग से बरसात में घरों को हो सकता है नुकसान
विज्ञापन

मामले को लेकर धर्मपुर किसान सभा 28 अप्रैल को करेगी धरना प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर से बरोटी-मंडी की ओर निर्माणाधीन राष्ट्रीय उच्च मार्ग में गांव रियूर के पास किए गए कटान से डेढ़ दर्जन परिवार बरसात से पहले ही दहशत में जी रहे हैं। इन परिवारों के घरों के आगे पीछे की गई कटिंग से खतरा पैदा हो गया है। इसे रोकने के लिए निर्माण कर रही कंपनी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। स्थानीय प्रशासन भी कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

हिमाचल किसान सभा की जांच टीम ने रियूर गांव का दौरा किया और प्रभावितों से चर्चा की। निर्णय लिया कि 28 अप्रैल को एसडीएम कार्यालय धर्मपुर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। किसान सभा की टीम का नेतृत्व कर रहे पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह, सुरेश शर्मा, रणताज राणा, देश राज, अनिल कटवाल आदि ने बताया कि कंपनी ने बरसात से पहले सुरक्षा दीवार नहीं लगाई तो यहां जानमाल का नुकसान हो सकता है। यहां भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ी नीचे खिसक गई है। किसान सभा ने 11 अप्रैल को एसडीएम धर्मपुर को इसके बारे में ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण चिंता में है कि बरसात आते ही वे कैसे और कहां रहेंगे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें