आंगनबाड़ी केंद्र नायटला में महिलाओं को जागरूक करते पर्यवेक्षक संदीप चौहान। स्रोत : संस्थान
बग्गी (मंडी)। आंगनबाड़ी केंद्र नायटला में सामुदायिक आधारित कार्यक्रम के तहत सुपोषण दिवस पर ग्रामीण महिलाओं को पर्यवेक्षक संदीप चौहान ने जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि छह माह तक बच्चों को सिर्फ माता का दूध पिलाया जाए।
गर्भवती-धात्री माताओं को हरा साग, सब्जियां और आयरन फॉलिक एसिड समय-समय पर लेने के लिए प्रेरित किया। कम्युनिटी बेस्ड इवेंट पर पर्यवेक्षक संदीप चौहान ने विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम की जानकारी के साथ समाज निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका की बात कही। संवाद