फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय में जारी करें पेंशनरों के देय आर्थिक लाभ : योगराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष योगराज शर्मा ने कहा कि 13 सितंबर को हमीरपुर में हुई प्रदेश स्तरीय कोर-कमेटी की बैठक में लिए पेंशनरों के देय बकाया का भुगतान निर्णय के बारे में सरकार के मुख्य सचिव को ज्ञापन जारी कर दिया है। मुख्य सचिव को दिए पत्र में प्रदेश इकाई ने समय सीमा के भीतर सरकार से पेंशनर के देय आर्थिक लाभों को शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

योगराज शर्मा ने कहा कि सरकार से महंगाई भत्ता की अब तक की देय किस्तें, चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए पर्याप्त बजट जारी करने, 11 वर्ष के बाद पेंशनरों की कम्युटेशन की वसूली पर रोक लगाने और पेंशनरों को कर्मचारियों से पहले पेंशन का भुगतान करने के बारे में आग्रह किया गया है। चिकित्सा बिलों का संबंधित कार्यालयों द्वारा बजट के अभाव में भुगतान भी सालों तक नहीं मिल पा रहा है।
प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि सरकार ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि यदि सरकार पेंशनरों की उक्त आर्थिक मांगों पर दिनांक 10 अक्टूबर, 2024 तक कोई कार्यवाही नहीं करती तो संघ दिनांक 15 अक्टूबर, 2024 को संघ मुख्यालय हमीरपुर में प्रदेश स्तरीय रैली या प्रदर्शन का आयोजन करेगा जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, समस्त जिलों व खंडों के पदाधिकारी के साथ प्रदेश के पेंशनर भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें