फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर कॉलेज में सुधारी जाए सफाई : एनएसयूआई

Sat, 21 Sep 2024 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में अपनी मांगों को लेक कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते एनएसयूआई कार्यक
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय की एनएसयूआई इकाई ने शुक्रवार को विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रधानाचार्य डॉ. कामेश्वर कुमार को ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई कैंपस अध्यक्ष अभय ठाकुर की अध्यक्षता में सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से कॉलेज की सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन

अभय ठाकुर ने कहा कि कॉलेज कैंपस और शौचालयों की हालत बेहद खराब हो गई है, जिससे विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनएसयूआई ने शौचालयों की जल्द मरम्मत कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही हर कक्षा के बाहर और कैंपस के विभिन्न स्थानों पर कूड़ेदान लगाने की भी आवश्यकता पर जोर दिया।
इस मौके पर उपाध्यक्ष करण सिंह, महासचिव मोहित कुमार, लिमेस कुमार, धीरज कुमार,रोहित शर्मा, प्रांजल, एकलव्य, भार्गव, निखिल, हर्ष, पायल, सिमरन व तरुणा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें