फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शिशु के जन्म के पहले घंटे में स्तनपान शुरू करने की सलाह

विज्ञापन
एमसीएच मंडी में माताओं को  स्तनपान संबंधी टिप्स देते​ विशेषज्ञ। स्त्रोत- विभाग
विज्ञापन
मंडी। विश्व स्तनपान सप्ताह के शुभारंभ पर जोनल अस्पताल मंडी में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईईसी ब्यूरो, स्वास्थ्य विभाग मंडी ने ममता एचआईएमसी के सहयोग से प्रोजेक्ट जागृति के तहत माताओं को स्तनपान के महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवनेश महंत ने बताया कि जन्म के पहले घंटे में स्तनपान शुरू करना और पहले छह माह तक केवल मां का दूध देना नवजात के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
मां का पहला पीला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष ने सही स्तनपान तकनीक, स्वच्छता और छह माह बाद ऊपरी आहार शुरू करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट जागृति की टीम ने अस्पताल के वार्ड, एनआईसीयू और पीआईसीयू में भर्ती माताओं व उनके परिजनों को भी जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें