फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: घर-घर से उठेगा कचरा, 100 रुपये लगेगा मासिक शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने की पहल
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों पर लगेगा जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी ग्राम पंचायत ने कस्बे को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के लिए शनिवार से नियमित सफाई व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके तहत बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन सफाई होगी, जबकि घर-घर से भी घरेलू कूड़ा-कचरा एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए प्रति परिवार 100 रुपये मासिक शुल्क निर्धारित किया गया है।
पंचायत के अनुसार सफाई कर्मचारी बाजार की नियमित सफाई के साथ घरों से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्रित करेंगे। दुकानदारों, मकान मालिकों और किरायेदारों से कचरा गार्बेज बैग में रखकर सफाई कर्मचारी को सौंपने का आग्रह किया गया। बाजार से आगे और पीछे स्थित मकानों से सप्ताह में दो दिन कचरा उठाया जाएगा। जल्द ही इन क्षेत्रों में सूखे और गीले कचरे के लिए अलग-अलग स्थान भी चिह्नित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पंचायत ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और नालियों में कचरा फेंकने वालों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही लोगों से नई व्यवस्था को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

कोट्स
ग्राम पंचायत के पास स्वच्छता के लिए अलग बजट नहीं है लेकिन लोगों के सहयोग से नियमित सफाई व्यवस्था शुरू की गई है। हमारा उद्देश्य बालीचौकी को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाना है। सभी लोग सूखा और गीला कचरा अलग रखें और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें। -देवी राम, प्रधान, ग्राम पंचायत बालीचौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें