मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस मनाया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता में राखी ठाकुर प्रथम,रूप सिंह द्वितीय और समृद्धि शर्मा तृतीय रहे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सोनिया पहले, भूमिका दूसरे और प्रिया तीसरे स्थान पर रहीं।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकारिता एवं जनसंचार के विभागाध्यक्ष फ्लाइंग ऑफिसर डाॅ. चमन लाल क्रांति सिंह ने की। असिस्टेंट प्रोफेसर अदिति शर्मा ने पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। हिंदी विभागाध्यक्ष वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राजकुमार, दीपेंद्र मांटा ने भी विचार रखे। संवाद