फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता दुनिया की बुनियाद : चंद्रशेखर

विज्ञापन
भड़याल में आयोजित जिला स्तरीय सहकारिता कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते विधाय
विज्ञापन
बैहना (मंडी)। सहकारिता दुनिया की बुनियाद है। सरकार लोगों के उत्पादों को दाम देना चाहती है तथा सरकार की नीयत में खोट नहीं है। सोमवार को बल्ह घाटी के भडयाल में आयोजित जिला स्तरीय सहकारिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बेहतर कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने आपदा को फ्रंट फुट पर आकर लड़ा। केंद्र सरकार ने प्रदेश को मिलने वाले अनुदान पर रोक लगा दी फिर भी प्रदेश सरकार अपने संसाधनों के दम पर जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी की तारीफ करते हुए कहा कि आप एचपी 82 है और मैं एचपी 86।
इस मौके पर स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सहकारी सभा मंडी सर्किल की असिस्टेंट रजिस्ट्रार शिवांशी सूद, सहकारी सभाएं कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान ललित कुमार, को-ऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर जगदीश रेड्डी, एसटी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र राव, उपप्रधान रवि चंदेल सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

...
इंद्र सिंह गांधी 8 साल में 8 पैसे का काम नहीं करवा पाए : प्रकाश
पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में लोग छोटे से बड़े काम को अंजाम दे सकते हैं। कहा कि चंद्रशेखर मंडी जिले के शेर हैं। बल्ह की जनता से नाराज नहीं हूं लोगों ने ध्यान रखा होता तो आज यह नौबत नहीं आती। जयराम ठाकुर को मंडी की चिंता होती तो वह विकास कार्य करते, लेकिन वह कुछ नहीं कर पाए। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी 8 साल में 8 पैसे का काम नहीं करवा पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें