फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई घरों में घुसा पानी, शिव मंदिर भी पूरा जलमग्न

Sat, 10 Sep 2016 10:14 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी के नेरचौक कस्बे में जलमग्न मकान।
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी के नेरचौक में शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान हुआ है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज के पीछे बनी कॉलोनी में कई घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन


घरों के अंदर दो फीट तक पानी घुसने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। क्षेत्र के सरवन कुमार, रत्न चंद, ब्रह्मदास, रूप लाल, प्रकाश, बबलू और काकू राम ने बताया कि मक्की की फसल घरों के बरामदे में रखी थी, जो पूरी तरह बर्बाद हो गई। उधर, शिव मंदिर पूरी तरह पानी में डूब गया। बारिश के कहर से लगभग 30 परिवार प्रभावित हुए जो पूरी रात सो भी नहीं पाए। एसडीएम बल्ह सिद्धार्थ आचार्य और तहसीलदार बल्ह जय गोपाल बारिश से प्रभावित लोगों के पास पहुंचे। उन्होंने तुरंत पानी की निकासी के लिए जेसीबी से काम शुरू कर दिया।

इनसेट
नाला न बनने से आई आफत
छात्र-चाक, गोहर-मझयातल नाला सुकेती खड्ड में मिलता है, लेकिन मेडिकल कॉलेज बनने से बाद इस नाले की दिशा बदल गई है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन इस नाले का तटीकरण कर रहा है। जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया, जिस कारण नाला 50 मीटर नहीं बन पाया है। बारिश का पानी अधिक आने से नाले का पानी घरों में घुस गया।
विज्ञापन


इनसेट
एसडीएम सिद्धार्थ आचार्य ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से यह दिक्कत आ रही है। बारिश होने से लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। अभी अस्थायी तौर पर पानी की निकासी की है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें