फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मचकेहड़ में घरों में घुसा पानी, सामान बहा

Wed, 27 Jul 2016 10:35 PM IST
मंडी
विज्ञापन
नाले में बाढ़ से ‌गिरा छोटा पुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। ग्राम पंचायत ऐहजू के गांव तरामट में भारी बारिश से सड़कें, कूहलें तथा रास्ते बह गए हैं। कई घरों और गौशालाओं में बारिश का पानी घुस गया। तरामट-चौकी सड़क मार्ग पर सुकड खड्ड के पुल के नजदीक 75 मीटर सड़क का नामोनिशान मिट गया है। मचकेहड़ गांव में घरों में पानी घुसने से खाने पीने का सामान तक बर्बाद हो गया है।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों में राजेंद्र कुमार, रोशन लाल, राम सिंह, ज्ञान चंद, खुशहाल सिंह की जमीन बरसात के कहर में बह गई है। इसके साथ ऐहजू से बसाही सड़क पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने से ऐहजू तरामट-भडोल सड़क भी बाधित हो गई है। गांव खोली में भगवान दास, मिलाप सिंह, धर्म सिंह के घर के पास सड़क मार्ग पर भूस्खलन होने से घरों को खतरा पैदा हो गया है। पंचायत उपप्रधान चंद्रपाल ने कहा कि इन सभी मामलों की सूचना लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों को दी गई है।

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ बलवीर ठाकुर, हलका पटवारी कालीदास, प्रधान राजेश सूद, वार्ड सदस्य जोगिंद्र कुमार, रवि चौहान ने भी पंचायत के प्रभावित स्थानों का मुआयना किया है। उन्होंने प्रशासन से मांग कि है कोई दुर्घटना होने से पहले ही सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए जाए। वहीं तलकेहड़ पंचायत की प्रधान कमलेश कुमारी ने कहा कि स्तैन स्कूल के पास नाले में आए पानी के तेज बहाव से सड़क बह गई है। नाले में कई स्थानों पर भूमि कटाव के साथ खेतों में खड़ी धान और मक्की की फसल भारी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ मचकेहड गांव निवासी प्रकाश चंद शर्मा के घर में रात को कई फुट तक पानी भर गया। घर के सदस्यों के कपडे़, चप्पलें, राशन सामग्री और अन्य महत्वपूर्ण सामान भी बह गया है। वहीं, पूर्व मंत्री और विधायक गुलाब सिंह ने बताया कि गत रात्रि भारी वर्षा होने से हलके में कई जगहों से नुकसान के सूचनाएं मिल रही हैं। उन्होने कहा कि लोक निर्माण, जनस्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों को भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें