फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सितंबर में बारिश ने ठंड का अहसास

Tue, 29 Sep 2026 11:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में सोमवार सुबह से दोपहर तक जारी वर्षा के बीच छाता लेकर गुजरते शैक्षणिक संस्थानों क
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सितंबर के आखिरी सप्ताह में लगातार हो रही बारिश से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दो दिन में तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट से सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर के बाजारों में सोमवार को महिलाएं शॉल और स्वेटर, जबकि बुजुर्ग और बच्चे टोपी-जैकेट पहने नजर आए। मौसम में आए इस बदलाव से लोग हैरान हैं।

सोमवार सुबह से दोपहर तक हुई बारिश के कारण मंडी-पठानकोट सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ और कई जगह जाम की स्थिति बनी। द्रंग क्षेत्र की चौहारघाटी में भी ठंडी हवाओं के चलते शीतलहर जैसा अहसास होने लगा है।
स्थानीय निवासी मनोज कुमार और कविता ने बताया कि कुछ दिन पहले तक पंखे चल रहे थे लेकिन अब गर्म कंबल निकालने पड़ गए है। स्कूल जाने वाले विद्यार्थी भी हल्के गर्म कपड़ों में नजर आए। कपड़ा कारोबारी विवेक ने बताया कि सोमवार को गर्म कपड़े खरीदने के लिए ग्राहक पहुंचे।
विज्ञापन

अचानक बदले मौसम ने किसानों और बागवानों की चिंता भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। बदलते मौसम में स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें