फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीने के बाद जोगिंद्रनगर पहुंचा रेल इंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल ट्रैक पर पांच महीने के बाद रेल सेवा बहाल होने वाली है। शुक्रवार को 164 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक पर रेलगाड़ी का ट्रायल सफल रहा है। अगले सप्ताह से अब रेलगाड़ियां सुचारु रूप से चलना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल ट्रैक में विभिन्न जगहों पर भूस्खलन के कारण ट्रैक बाधित हो गया था। रेलगाड़ियां न चल पाने के कारण हजारों यात्रियों को असुविधा हो रही थी। लोगों की मांग पर दोबारा ट्रैक को बहाल किया जा रहा है।
शुक्रवार को पपरोला रेलवे स्टेशन से जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन तक बने ट्रैक पर पहले रेल इंजन का सफल ट्रायल करवाया। रेलवे विभाग के तकनीकी अधिकारियों के अनुसार रेल ट्रैक को रेल सेवा के लिए पूर्ण रूप से दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

रेल ट्रैक पर गिरे मलबे और पत्थरों को भी हटाकर रेलगाड़ी को सुचारु किया। जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर राजेश भारद्वाज ने कहा कि ऐतिहासिक रेल ट्रैक में रेल सेवा फिर से शुरू होने जा रही है।
बरसात के दौरान रेल ट्रैक पर ल्हासे गिरने से ट्रैक के मरम्मत कार्य के कारण रेलगाड़ी जोगिंद्रनगर स्टेशन पर नहीं पहुंच पा रही थी। शुक्रवार को रेल इंजन के सफल ट्रायल के बाद रेलगाड़ी का पहुंचना भी शुरू हो चुका है। यात्री जोगिंद्रनगर-पठानकोट रेल सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें