सुंदरनगर (मंडी)। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुक्रवार को एंजल पब्लिक स्कूल चौगान में प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने को लेकर क्षेत्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाईं। इसमें पोस्टर मेकिंग, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता शामिल रही। प्रतियोगिता का शीर्षक हरित दिवाली रहा।
इस अवसर पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से डॉ. मनजीत शर्मा, प्रोमिला शर्मा और रेनू बाला उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के तरीके बताए और प्रदूषण से होने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं से भी अवगत करवाया।
उन्होंने बच्चों से अपने आसपास के लोगों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के बारे में जागरूक करने का आग्रह किया। प्रधानाचार्य सरु कौशल ने बताया कि पोस्टर मेकिंग में कनिका प्रथम, गीतांजलि द्वितीय और देवांशी तीसरे स्थान पर रही।
चित्रकला में मुस्कान प्रथम, रिया द्वितीय और प्रवलिका तीसरे स्थान और क्विज प्रतियोगिता में अंकिता और कृतार्थ की जोड़ी प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से पुरस्कार वितरित किए गए। संवाद