फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में रियासतकालीन बावड़ियों का संरक्षण शुरू

विज्ञापन
मंडी में शिवा बावड़ी का जीर्णोदार का काम हुआ शुरू संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। छाटी काशी मंडी की प्राचीन बावड़ियों को संवारने का काम शुरू हो गया है। सबसे पहले शनिवार को शिव बावड़ी का मरम्मत शुरू हुई। इसके जीर्णोद्धार में तीन माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ समय तक लोग शिवा बावड़ी से पानी नहीं ले पाएंगे। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से मंडी की 105 प्राचीन बावड़ियों की दशा सुधरेगी। नगर निगम के वार्ड एक खलियार से वार्ड पंद्रह दौहंधी तक के दायरे में आने वाली इन बावड़ियों का चरणबद्ध तरीके से मरम्म्त की जाएगी। इस पर 3 करोड़ 27 लाख रुपय खर्च किए जाएंगे। अकेेले शिवा बावड़ी पर 18 लाख खर्च होंगे। शुक्रवार को जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक हाजरी की अगुवाई में टीम ने ठेकेदार के साथ शिवा बावड़ी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पार्षद माधुरी कपूर, पूर्व पार्षद अनिल कपूर, वीर मंडल के प्रधान चंद्रशेखर वैद्य मौजूद रहे।
बता दें कि मंडी में रियासतकालीन बावड़ियों की हालत जर्जर है। इनके संरक्षण और जीर्णोद्धार की लोग मांग कर रहे थे। इसके सरकार ने 3.27 करोड़ का बजट जारी किया। अधिशासी अभियंता विवेक हाजरी ने बताया कि चिह्नित 105 बावड़ियों की मरम्मत के लिए चरणबद्ध तरीके से टेंडर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें