फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में 18 को होगा प्रेरणा उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय कार्यक्रम में सभी स्कूलों के दो-दो विद्यार्थियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका
विज्ञापन

माॅडल, चित्रकला, भाषण, कविता और निबंध सहित अन्य गतिविधियों में ले सकेंगे हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च पाठशालाओं के छात्र-छात्राओं को जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रेरणा उत्सव का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में 18 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव में हर स्कूल से एक छात्र और एक छात्रा का चयन कर भेजा जाएगा। इसके लिए उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने सभी प्रधानाचार्यों और मुख्य अध्यापकों को पत्र जारी कर दिया है कि वे अपने स्कूलों से एक छात्र और छात्रा का चयन कर इस कार्यक्रम में भेजें। कार्यक्रम में इन छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक बड़ा मंच मिलेगा। छात्र-छात्राएं माॅडल, चित्रकला, भाषण, कविता और निबंध सहित अन्य गतिविधियों में ले सकेंगे। इसके लिए अब स्कूलों में इन छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में 18 अप्रैल को होने वाले इस जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव के दौरान पूरे जिलाभर से स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। वहीं, शिक्षक भी इसमें शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को एक दूसरे से रूबरू होने का भी मौका मिलेगा। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील कुमार ने बताया कि पंडोह में होने वाले जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव में शामिल होने के लिए सभी स्कूलों को पत्र लिख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें