फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की नहीं, खेलों और पढ़ाई की लगाएं लत

Thu, 15 Sep 2016 11:27 PM IST
मंडी
विज्ञापन
भंगरोटू स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी मुख्य अतिथि के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के नंबर वन अखबार ‘अमर उजाला’ की ओर से वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने स्कूली बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ एजूकेटर बालकी चौहान ने नशे के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नशा निवारण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। बच्चों को संबोधित करते हुए एएसपी कुलभूषण वर्मा ने ‘अमर उजाला’ की ओर से शुरू की गई पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि नशा दीमक की तरह व्यक्ति के शरीर को अंदर से खोखला कर देता है। उड़ता पंजाब के नाम से भी नशा बिक रहा है और पुलिस ने ऐसे मामले भी पकड़े हैं। जीवन में नशे का सेवन सबसे खतरनाक है। एक बार नशे की लत लगने से इसे छोड़ना मुश्किल होता है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि नशे के बजाए खेलों और शिक्षा के प्रति लत होनी चाहिए। एएसपी ने कहा कि नशे का सेवन और कारोबार करने वालों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस कार्रवाई करती है। जिसमें उम्र कैद तक की सजा का प्रावधान है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे चरस, अफीम, भांग, भुक्की, तंबाकू और शराब के अलावा केमिकल्स ड्रग्स से दूर रहें। कार्यक्रम में बच्चों ने अंग्रेजी प्रवक्ता हरदेव कौंडल के मार्गदर्शन में तैयार उड़ता पंछी नाट्य का मंचन किया। छात्रा ईशा ने नशे के खिलाफ शानदार भाषण दिया। स्वास्थ्य शिक्षक बालकी चौहान ने बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्कूल के प्रधानाचार्य घनश्याम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर एसएमसी के पूर्व अध्यक्ष परमेंद्र कटोच, मुरारी लाल आदि मौजूद थे।


बाक्स
क्या कहते हैं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
अगर कोई नशे का कारोबार करता है तो दें सूचना
एएसपी मंडी कुलभूषण वर्मा ने स्कूली बच्चों से आह्वान किया कि अगर कोई नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस की ओर से एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है। जिसमें दोषी को 10 से 20 साल की कैद या उम्र की कैद की सजा भी हो सकती है।
विज्ञापन



क्या कहते हैं स्कूल के प्रिंसिपल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू के प्रधानाचार्य घनश्याम ने कहा कि आज देश में नशे का सेवन एक गंभीर समस्या है। उन्होंने स्कूली बच्चों से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए अमर उजाला की पहल की सराहना की है।


स्वास्थ्य शिक्षक बालकी चौहान ने कहा कि नशे के सेवन से शारीरिक व मानसिक रूप से कई प्रकार की बीमारियां होती है। एक बार नशे की लत लगने पर उसे छुटकारा पानी मुश्किल है। उन्होंने कोटपा एक्ट के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी है। उन्होंने खैनी और सिगरेट के सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशा बेचना एक अपराध है।
...........
क्या कहते हैं स्कूली बच्चे
जमा एक की छात्रा ईशा ने कहा कि नशा एक ऐसी बीमारी है जो व्यक्ति को खोखला कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस की पाठशाला में नशे के खिलाफ महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
जमा दो की छात्रा आरती ने कहा कि नशे के खिलाफ हर व्यक्ति को जागरूक रहने की जरूरत है। नशे प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस की पाठशाला में दी गई जानकारी दूसरों से भी सांझा करेगी।
जमा दो के छात्र यशपाल ने कहा कि नशे के प्रति हर युवा को जागरूक रहने की जरूरत है। नशा सेवन से व्यक्ति जीवन में तरक्की नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस की पाठशाला में जागरूकता के लिए कई जानकारी दी गई।
जमा दो के छात्र अतुल ने कहा कि नशे के सेवन से दूर रहकर दूसरों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए युवाओं को नशे सेवन से बचना होगा।

स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जमा-दो के शिवांग ने पहला, नेहा ने दूसरा, ईशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि आरती को चौथा और निशा को पांचवें स्थान पर रहने के सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें