फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और रेहड़ी-फड़ी धारकों में धक्का-मुक्की

Thu, 04 Aug 2016 10:48 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी में उपायुक्त कार्यालय के गेट में प्रवेश करते रेहड़ी फड़ी धारकों को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। पिछले नौ दिनों से मांगों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे रेहड़ी-फड़ी धारकों ने वीरवार को डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यूनियन के सदस्यों ने डीसी कार्यालय में घुसने की भी कोशिश की। इस दौरान पुलिस जवानों और रेहड़ी धारकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस जवानों ने प्रदर्शनकारियों को मुख्य गेट से अंदर जाने से रोका और धक्का देकर उन्हें बाहर किया। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने शाम को लगभग 4 बजे तक डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व रेहड़ी-फड़ी यूनियन के सदस्यों ने शहर में रैली निकाली। इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा कि वे टाउन बैंडिंग कमेटी की बैठक करने की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन, नगर परिषद और जिला प्रशासन के नकारात्मक रवैये के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एक ओर नगर परिषद केंद्र सरकार के स्ट्रीट बैंडर्ज कानून का उल्लंघन कर रही है, जिसके कारण रेहड़ी-फड़ी धारकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर नगर परिषद व जिला प्रशासन रेहड़ी-फड़ी धारकों को शहर से बाहर खदेड़ने की योजना बना रही है जिसका यूनियन पुरजोर विरोध करती है। इस दौरान सीटू के जिला उपाध्यक्ष रविकांत, रेहड़ी-फड़ी यूनियन के सचिव राकेश राका, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
इनसेट
प्रदर्शन के बाद रेहड़ी-फड़ी यूनियन के सदस्यों और प्रशासन में बैठक हुई। बैठक में यूनियन की मांगों को लेकर सिर्फ चर्चा हुई। प्रशासन ने किसी भी मांग पर कोई फैसला नहीं सुनाया। वहीं, यूनियन ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। यूनियन का कहना है कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें