फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओ सेल ने देहरादून से धरा उद्घोषित अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। मंडी के पीओ सेल की टीम ने 10 लाख की ठगी के मामले में उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। टीम ने अपराधी को उत्तराखंड के देहरादून घंटाघर से हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पीओ सेल टीम ने शनिवार को आगामी कार्रवाई के लिए अपराधी को पुलिस थाना सदर के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार अपराधी सुरेंद्र श्रीवास्तव निवासी मकान नंबर-59 गली नंबर-8 शक्तिनगर, डेराबस्सी जिला मोहाली (पंजाब) पर पुलिस थाना सदर में कंपनी के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने पर एफआईआर दर्ज की गई थी।
पुलिस ने चालान तैयार कर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मंडी के न्यायालय के समक्ष पेश किया था। ट्रायल के दौरान सुरेंद्र श्रीवास्तव कोर्ट से लगातार गैरहाजिर रहा। न्यायालय ने वर्ष 2014 में उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पीओ सेल मंडी की टीम ने एचएचसी मोहिंद्र सैनी के नेतृत्व में उत्तराखंड के देहरादून घंटाघर के नजदीक से उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें