फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ममाण-बनांदर में रोपे फलदार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने सोमवार को ममाण-बनांदर पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे रोपे।
विज्ञापन

अभियान की अध्यक्षता कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने की, जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनीता शर्मा की देखरेख में हुआ। इस दौरान डॉ. मुनीष ठाकुर ने विद्यार्थियों से पौधों के संरक्षण को अपनी नैतिक जिम्मेदारी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने चल्हाणु गांव के दिवंगत बरडू राम के पर्यावरण संरक्षण में योगदान को भी याद किया। अभियान में पंचायत प्रधान सुनीता कुमारी, उपप्रधान कमल कुमार और महिला मंडल प्रधान अनीता देवी समेत एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें