फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पिकअप वाहन ढांक में गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पुलिस चौकी निहरी के तहत बीती सोमवार रात करीब 8:00 बजे करसोग से शलोग की तरफ जाते हुए शलोग जंगल खातीधार के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी ढांक में गिर गया।
विज्ञापन

हादसे में वाहन चालक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वाहन चालक हीरा सिंह पुत्र कुशाल चंद निवासी गांव शलोग, उपतहसील पांगणा जिला मंडी के रूप में हुई। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें