करसोग (मंडी)। थाना करसोग के अंतर्गत एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के बाओग भंथल निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति ने बुधवार रात को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने पर वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान तेज राम धीमान के रूप में हुई है।
तेज राम करसोग नागरिक आपूर्ति गैस एजेंसी में गैस वितरण का काम करता था। डीएसपी करसोग गीतांजलि ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद