फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paragliding: नाचन के ढुंगाथर से भी उड़ेंगे मानव परिंदे, ट्रायल सफल; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Sun, 03 Dec 2023 12:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)

सार

ज्यूणी घाटी के आसमान में मानव परिंदा उड़ता देख लोग रोमांचित हो उठे। इससे पहले भी जयराम सरकार के समय ढुंगाथर में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल किया गया था, लेकिन एनओसी के फेर में यह ट्रायल फंस गया था।
विज्ञापन
ट्रायल के लिए उड़ान भरता पायलट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीड़ बिलिंग की तर्ज पर अब मंडी जिले के नाचन क्षेत्र के पर्यटन स्थल देवीदहड़ के नजदीक ढुंगाथर में भी मानव परिंदे उड़ेंगे। शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली की टीम ने वन विभाग और पर्यटन विभाग की टीम के साथ ढुंगाथर में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल किया। यह ट्रायल सफल रहा है। हालांकि इससे पहले भी ट्रायल लिया गया था, लेकिन वन विभाग की एनओसी न होने के चलते यह सिरे नहीं चढ़ पाया।

विज्ञापन


अब सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। पर्वतारोहण संस्थान की तकनीकी टीम की मौजूदगी में शनिवार सुबह से शाम तक अलग-अलग समय में पायलट ने उड़ान भरी। इसके साथ ही हवा के रुख को भी परखा गया। जांच पड़ताल में यहां सब कुछ सही पाया गया है।

विज्ञापन


ऐसे में अब यहां पैराग्लाइडिंग के लिए रास्ता साफ हो गया है। संस्थान अब अपनी सिफारिश राज्य सरकार को भेजेगा। इसके बाद यहां प्रदेश सरकार की ओर से साइट अधिसूचित की जाएगी। इसके बाद आधिकारिक तौर पर यहां पैराग्लाइडिंग हो पाएगी।

ज्यूणी घाटी के आसमान में मानव परिंदा उड़ता देख लोग रोमांचित हो उठे। इससे पहले भी जयराम सरकार के समय ढुंगाथर में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल किया गया था, लेकिन एनओसी के फेर में यह ट्रायल फंस गया था। शनिवार को पर्वतारोहण संस्थान की तकनीकी टीम, जिला पर्यटन अधिकारी मनोज कुमार और डीएफओ नाचन एसएस कश्यप की मौजूदगी में साइट का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
ढुंगाथर पैराग्लाइडिंग साइट को मंजूरी मिलते ही नाचन और सिराज घाटी के पर्यटन स्थलों को विश्व में पहचान मिलेगी। देवीदहड़, सरोआ, शिकारी देवी और कमरुनाग में पर्यटन कारोबार चमकेगा और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


मंडी जिला की ढुंगाथर साइट में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल सफल रहा है। हर तरह से तकनीकी टीम ने यहां जांच परख की है। साइट सभी चीजों पर खरी उतरी है। इसे लेकर रिपोर्ट सरकार को प्रेषित की जाएगी। - अविनाश नेगी, निदेशक, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें