फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रांतियों पर न जाएं लोग, गहनता से हो रही जांच : एसपी

विज्ञापन
People should not go on misconceptions, intensive investigation is being done: SP
विज्ञापन
मंडी। जोगिंद्रनगर में ज्योति की संदिग्ध मौत मामले में रविवार शाम एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने प्रेसवार्ता कर लोगों से अनुरोध किया है कि वे भ्रांतियों पर ध्यान न दें। मामले में पुलिस हर पहलू की गंभीरता और गहनता से जांच कर रही है। डीआईजी मंडी के नेतृत्व में मौके पर जाकर सारे मामले की जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

साक्ष्यों को फॉरेंसिक लैब भेजा है। शव की पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की जांच आगे बढ़ेगी। मृतका के परिजनों की जो कुछ भी शंकाएं थी उन्हें खुद मौके पर जाकर दूर किया है।
जिस स्थान पर शव मिला है, उस स्थान पर शव होने की आशंका किसी को नहीं थी। लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस किसी भी मामले में ढील नहीं बरतती। मृतका ज्योति के पिता बृजभूषण ने जोगिंद्रनगर में मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि पुलिस की जांच संतोषजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें