फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खेतों में अकेले जाने से कतरा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बैहना (मंडी)। भड़याल पंचायत के मलवाणा गांव में तेंदुए के हमले के बाद अभी भी लोग खौफजदा हैं। लोग दिन के उजाले में भी अकेले खेतों में जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

तेंदुए का खौफ लोगों के मन में इतना भर गया है कि शाम 5 बजे के बाद लोग अपने-अपने घरों में दुबक जाते हैं। स्थानीय ग्रामीणों भूपाल शर्मा और तुलसी राम ने बताया कि लोगों के दिलों दिमाग पर तेंदुए के हमले का गहरा असर हुआ है।
सुनने में आ रहा है कि अभी भी गांव के आसपास तेंदुए घूम रहे हैं। भडयाल पंचायत के उप प्रधान हेमराज ने बताया कि इससे पूर्व वर्ष 2007 में खारसी गांव से तेंदुआ 3 वर्ष की बच्ची को घर से उठा ले गया था। वन विभाग की टीम गांव में सक्रिय है और लोगों को जंगल की तरफ न जाने का आग्रह कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें