फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अब डिपुओं में हर महीने उठाना होगा सस्ता राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अब उपभोक्ताओं हर महीने डिपो से राशन उठाना होगा। अभी जो बैकलॉग कोटा उठाने की सुविधा मिलती थी, इस व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। इस तरह से अब राशन कार्ड धारकों को अब हर महीने ही तय समय सीमा में राशन लेना होगा।
विज्ञापन

अगर कोई भी उपभोक्ता महीने के अंत तक राशन का कोटा नहीं उठाता है तो उसे अगले महीने बैकलॉग नहीं दिया जाएगा। हालांकि पहले से ही तय इस नियम को अब सख्ती से लागू किया गया है। इसको लेकर फूड इंस्पेक्टर को आदेश प्राप्त हुए हैं। ऐसे में अब बैकलॉग कोटा के कारण डिपो पर लगने वाली भीड़, रिकॉर्ड में गड़बड़ी और कालाबाजारी की आशंका भी खत्म हो जाएगी। वहीं हर माह तय समय पर राशन वितरण से न सिर्फ व्यवस्था सुचारु होगी, बल्कि पात्र उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलेगा।
..................

इसी महीने से नियम लागू
करसोग के सभी डिपुओं में अब उपभोक्ताओं को राशन का बैकलॉग कोटा नहीं दिया जाएगा। ये आदेश इसी महीने से लागू हो गए हैं। अब दिसंबर महीने में जो भी उपभोक्ता राशन नहीं उठाएगा, ऐसे उपभोक्ताओं को जनवरी महीने में बैकलॉग नहीं दिया जाएगा। इसी तरह से उपमंडल के तहत सभी डिपो धारकों पर भी ये नियम लागू होगा। उन्हें भी परमिट कटने के बाद तय समय में होलसेल गोदामों से सस्ते राशन के पूरा कोटा एक साथ उठाना होगा ताकि हर महीने तय समय पर उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध हो सके। करसोग में कुल 26,362 राशन कार्ड धारक हैं। इसमें 13,667 एपीएल राशनकार्ड हैं। इसके अलावा 473 एपीएल टैक्स पेयर, बीपीएल राशन कार्ड धारकों की संख्या 12,222 है।
विज्ञापन

...
उपभोक्ताओं को अब हर महीने राशन का कोटा उठाना होगा। उपभोक्ता अगर समय पर राशन का कोटा नहीं उठाते हैं तो उन्हें अब बैकलॉग नहीं दिया जाएगा। सभी कार्ड धारकों से भी हर महीने राशन कोटा उठाने का आग्रह है।-
विज्ञापन

जगत राम, खाद्य नियंत्रक करसोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें