फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों के एरियर का एकमुश्त हो भुगतान : हरीश

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। नरसिंह लक्ष्मी नारायण मंदिर करसोग में शुक्रवार को पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन करसोग इकाई की साधारण बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षत इकाई अध्यक्ष हेतराम ठाकुर ने की। जिन्होंने पेंशनरों की विभिन्न मांगों, मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए समाधान करने और मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जिला प्रधान हरीश शर्मा ने बताया कि 17 दिसंबर को इस वर्ष भी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां इकाई द्वारा शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के अनुसार 2016 से 2022 तक के पेंशनरों के एरियर का एकमुश्त प्रदान करने का प्रदेश सरकार से आग्रह किया। करसोग इकाई अध्यक्ष हेतराम ने कहा कि करसोग, निहरी और चुराग सहित सभी यूनिटें 17 दिसंबर को स्थापना दिवस में आर्थिक सहयोग के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। करसोग प्रशासन से भी आग्रह किया कि पेंशनरों के रोजमर्रा के कार्यों को निपटने के लिए पेंशनर भवन की सुविधा प्रदान की जाए। इस मौके पर जिला से आए सह सचिव रविंद्र शर्मा और मीडिया प्रभारी कुलदीप गुलेरिया ने सरकार से पेंशनरों की वित्तीय समस्याओं के साथ चिकित्सा बिलों का भुगतान जल्दी करने की मांग रखी। बैठक में करसोग इकाई के महासचिव अनूप शर्मा, चुराग के प्रधान यशवंत सिंह, निहरी के महासचिव हेतराम, चुराग के वरिष्ठ उपप्रधान गिरधारी सिंह, लगनूराम, भगत राम व्यास और देवेंद्र सहित लगभग 200 से ज्यादा पेंशनरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें