फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बिल के 36264 रुपये की सब्जियां और फल जब्त

Fri, 08 Jul 2016 10:28 PM IST
मंडी
विज्ञापन
सब्जीमंडी गुलजार हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पधर (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय पधर में बिना बिल के सब्जियां और फल बेचने वाले थोक विक्रेताओं पर प्रशासन का डंडा चला है। एसडीएम पधर हेमराज बैरवा और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बिना बिल के सब्जियां लाने वाले गाड़ी चालकों की 1415 किलो सब्जियां और 103 दर्जन केले जब्त किए हैं। जब्त की गई सब्जियों और फलों की कुल कीमत 36264 रुपये आंकी गई है। मौके पर सब्जी विक्रेताओं के चालान भी काटे गए हैं।
विज्ञापन



सब्जी विक्रेताओं की ओर से मनमाने दाम वसूलने की शिकायतें मिलने पर एसडीएम पधर की अगुवाई में शुक्रवार को सब्जियों के थोक विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई। इस दौरान निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग एवं उपभोक्ता मामले सुनीता राणा और यातायात प्रभारी मुख्य आरक्षी राजमल राणा भी मौजूद रहे। निरीक्षक सुनीता राणा ने कहा कि उपभोक्ताओं से शिकायतें मिल रही थीं कि सब्जी विक्रेता मनमाने दाम वसूल रहे हैं। जिस पर शुक्रवार को एसडीएम पधर हेमराज बैरवा, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग सुनीता राणा और मुख्य आरक्षी राजमल राणा ने सब्जी विक्रेताओं की दुकानों पर जाकर मूल्य सूची और सब्जी बिलों की पड़ताल की और जुर्माना लगाया।

इस दौरान सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि उन्हें थोक विक्रेता सब्जी और फलों के बिल नहीं दिए जाते हैं। शुक्रवार को जैसे ही मंडी की ओर से थोक विक्रेताओं की तीन गाड़ियां आई उन्हें रोक कर अधिकारियों ने बिल मांगे। लेकिन, कोई भी थोक विक्रेता बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस दौरान 1415 किलो सब्जियां और फल तथा 103 दर्जन केले जब्त किए। इन सब्जियों की कुल कीमत 36264 रुपये आंकी गई है। सभी थोक विक्रेताओं को कारण बताओ जारी कर दिए गए हैं। कानून की अवहेलना हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें