नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल।
- फोटो : Mandi
नेरचौक (मंडी)। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में बिजली की व्यवस्था हांफने से मरीजों की जान पर बन आती है। बार-बार बिजली जा रही है। इससे डॉक्टर भी परेशान हैं।
मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के इलेक्ट्रिकल पैनल खराब हो गए हैं। इसके चलते 33केवी की सप्लाई में समस्या आ रही है। कई बार तो आपातकालीन, ओपीडी और वार्डों में भी बिजली अचानक गुल हो रही है, जिससे मरीजों की जान को खतरा बन रहा है।
आए दिन बिजली की आंख मिचौनी जारी है। बिजली जाने के बाद कई बार जनरेटर भी काम नहीं करते। अगर कोई जरूरी ऑपरेशन की नौबत आए तो मरीज की जान पर बन आएगी। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक पन्नालाल ने बताया कि कुछ तकनीकी खराबी आई है। जनरेटर कार्य कर रहा है लेकिन उसमें भी कुछ खराबी है। बिजली बोर्ड को समस्या दूर करने के लिए कह दिया गया है।
...
अचानक छा जाता है अंधेरा
मेडिसिन वार्ड में दाखिल हूं। अस्पताल में अचानक लाइट जाने की समस्या आ रही है। इसके चलते अस्पताल में अंधेरा छा जाता है। अंधेरे में अफरा-तफरी का माहौल हो जाता है।
-तेज सिंह, सराज
...
मरीजों को जलानी पड़ी टार्च
गले में दिक्कत होने से मैं लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी में रात को 10 बजे पहुंचा। इस दौरान बार-बार लाइट जा रही थी। मोबाइल टार्च के जरिए मरीज-तीमारदार आते जाते रहे।
-अवतार सिंह चौहान, बलद्वाड़ा
000