फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रश्नोत्तरी में परसदा हवाणी और कविता पाठ में देव ब्राड़ता प्रथम

Sat, 19 Oct 2024 08:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
नबाही स्कूल में आयोजित बाल मेले में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। -संवाद
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नबाही में शुक्रवार को प्रारंभिक शिक्षा बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि एसएमसी प्रधान अनूप ठाकुर विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के उप प्रधानाचार्य सतीश जम्वाल ने की।
विज्ञापन




मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में परसदा हवाणी स्कूल प्रथम, देव ब्राड़ता द्वितीय और नबाही स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। कविता पाठ में कन्या सरकाघाट प्रथम, नबाही द्वितीय और बाल स्कूल सरकाघाट तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान परियोजना में देव ब्राड़ता स्कूल ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में गोपालपुर स्कूल प्रथम और हवाणी स्कूल द्वितीय स्थान पर रहे। समूह गान में सरकाघाट प्रथम, मसेरन द्वितीय और नबाही तृतीय स्थान पर रहे, जबकि एकल गीत में सरकाघाट स्कूल प्रथम, देव ब्राड़ता द्वितीय और नबाही स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेश पठानिया, पंचायत सदस्य जीत राम, ममता देवी, अति देवी, राज कुमार, पवन कुमार, कंचन सहित अन्य अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें