फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुलेख प्रतियोगिता में पारस रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। राजकीय पाठशाला चौंतड़ा में आयोजित कला महोत्सव में विद्यार्थियों ने प्रदेश की पारंपरिक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। लोक नृत्य, समूहगान और वाद्य वादन में अपनी प्रतिभा को पेश किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य युधिष्ठर राणा ने बताया कि विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर हिमाचल की संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य पेश किए।
विज्ञापन

स्कूल में सुलेख प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें विद्यार्थी पारस, अंशुल, कनिका, अर्पित ने पहला स्थान हासिल किया। समूह गान में पारूल, शुभम, प्रियांशी ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में वैशाली, मोनिका और सृष्टि ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें