फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीएम सुक्खू 14 को द्रंग विधानसभा क्षेत्र का करेंगे दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 14 फरवरी को द्रंग विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लगभग 73 करोड़ रुपये की परियोजना के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। तदोपरांत पधर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उपमंडल प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसडीएम सुरजीत सिंह ठाकुर ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनसभा सामुदायिक भवन पधर के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। वहीं, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्रंग आगमन की कांग्रेस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें