फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटरन मैराथन में परमा राम ने जीता रजत

विज्ञापन
पूर्व सैनिक एवं प्रगतिशील किसान परमा राम मेडल के साथ। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग शिमला की ओर से रामपुर के दत्तनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैराथन का आयोजन किया। इसमें सुंदरनगर के भूतपूर्व सैनिक एवं प्रगतिशील किसान परमा राम चौधरी (70) ने वेटरन की 6 किलोमीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

परमा राम चौधरी को द्वितीय रहने पर 11 हजार की नकद राशि भी इनाम में दी गई है। जीत के साथ ही परमा राम चौधरी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है।
परमा राम चौधरी पूर्व में देश और राज्य स्तर पर कई मैराथन में जीत हासिल कर चुके है। परमा राम को आधुनिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार मिले हैं। मरणोपरांत वह अपनी देह नेरचौक मेडिकल कॉलेज को देने का संकल्प कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें