फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की हालत पर एनएचएआई और बीबीएमबी के अफसरों पर बरसे मंत्री महेंद्र सिंह

विज्ञापन
मंडी के विपासा सदन में जन शिकायत निवारण समिति की बैठक में भाग लेते अधिकारी व लोग संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में मंडी के विपाशा सदन में आयोजित जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक में सड़कों की बदहाली का मुद्दा खूब गूंजा। सेब सीजन में चंडीगढ़-मनाली एनएच की खस्ताहालत पर मंत्री ने एनएचएआई के अफसरों को खूब फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि बरसात में सड़कों को हुए नुकसान को जल्द ठीक करें ताकि लोगों को आवाजाही में असुविधा न हो। सड़कों की बदहाली के कारण जनप्रतिनिधियों को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को सड़कों की हालत सुधारने में ढुलमुल रवैये पर कड़ी कार्रवाई को लेकर चेताया।
बीबीएमबी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नाचन-सुंदरनगर क्षेत्र में नहर के दोनों किनारों की सड़कों की हालत जल्द सुधारे। साथ ही बीबीएमबी के अधीन आने वाली अन्य सड़कों को भी ठीक करें। उन्होंने बीबीएमबी अधिकारियों को आगाह किया कि समिति के निर्देशों की अनुपालना में कोताही पर उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे। उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी। बीबीएमबी के अधीन आने वाली सड़कों के खस्ताहाल को लेकर सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल और नाचन के विधायक विनोद कुमार ने विशेष रूप से मामला उठाया था। बैठक में पानी और बिजली के मुद्दे भी उठे।
विज्ञापन

उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बैठक में रखे सभी मदों का समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सरकार की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए समर्पित प्रयास कर रहा है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, नगर निगम मंडी की महापौर दीपाली जसवाल, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री मौजूद रहे।
...
सड़कों की हालत सुधारने के लिए लोनिवि की मदद लें
मंत्री महेंद्र ने कहा कि सड़कों की बदहाली पर विधायकों की चिंता जायज है। उन्होंने बीबीएमबी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यदि स्वयं सड़कों के सुधार का कार्य नहीं कर सकते तो लोक निर्माण विभाग की मदद लें। विधायकों के साथ बीबीएमबी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण करें और इस कार्य को जल्द करवाएं।
उन्होंने नहर के दोनों किनारों में कंटीली तार लगवाने को भी कहा। उन्होंने कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के कारण सुंदरनगर, नाचन और बल्ह क्षेत्र में राइट ऑफ वे से बाहर साथ लगती निजी संपत्तियों और इमारतों को हुए नुकसान के मामलों में भरपाई से वंचित रहे प्रभावित परिवारों के मामलों को परियोजना अधिकारी को व्यक्तिगत तौर पर देखने को कहा।
विज्ञापन

......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें