फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराज में निर्विरोध चुनी पंचायतों में भाजपा को बढ़त

Mon, 21 Dec 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, गोहर
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल में नामांकन वापसी के दिन सराज में पांच पंचायतों में निर्विरोध पंचायत प्रतिनिधि चुने गए और नाचन की एक पंचायत में सर्वसहमति से पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। नाचन की लोट पंचायत में तीसरी बार सर्वसहमति से पंचायत का गठन किया गया है। जहां लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं स्यांज पंचायत में स्यांज वार्ड से रूमा देवी को सर्वसहमति से पंच चुना गया है।
विज्ञापन


लोट पंचायत में प्रधान पद के लिए कंवर सिंह, उप प्रधान पद के लिए छविंद्र कुमार तथा वार्ड सदस्यों में पवन, यादव, विद्या देवी, कांता देवी और सेवावती को मनोनीत किया गया। उधर शरण पंचायत में भी पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव सर्वसहमति से किया गया। उधर शरण पंचायत में प्रधान पद के लिए गोकल चंद, उप प्रधान महेंद्र शर्मा तथा वार्ड सदस्यों में नरेंद्र, विद्या, प्रेमलता, लीला देवी और नीरज कुमार को चुना गया।

शरण पंचायत में प्रधान और उप प्रधान भाजपा समर्थित हैं। जिनके मनोनयन पर क्षेत्र के विधायक जयराम ठाकुर ने उनका हार पहनाकर स्वागत किया। जयराम ठाकुर ने बताया कि बीडीसी पद के लिए बगड़ाथाच से बेली राम को सर्वसहमति से चुना गया।
विज्ञापन


सराज में बगडाथाच पंचायत में जमना देवी प्रधान और पूर्ण चंद उप प्रधान, ग्राम पंचायत घाट में पूर्ण चंद प्रधान, उप प्रधान शिवराम तथा वार्ड पंचों में शांता देवी, मीने राम, शाऊणी, गोवर्द्धन, मीरा, पद्मा और मेघ सिंह चुने गए। ग्राम पंचायत नलवागी में प्रधान टेक सिंह और उप प्रधान चेतराम को चुना गया। सराज में दो अन्य पंचायतों में हुए सर्वसहमति से चुनावों में एक सीट कांग्रेस की और दूसरी सीट सीपीआईएम के खाते में गई है।

सराज के विधायक एवं पूर्व मंत्री जयराम ठाकुर ने सराज में निर्विरोध चुनी पंचायतों में भाजपा को मिली शुरूआती बढ़त को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सराज की पंचायतों में विधायक निधि और सांसद निधि के साथ साथ विकास में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों की जीत पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें