फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पुराना नगर डाकघर को बंद कर केलोधार शिफ्ट करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फैसले से भड़के स्थानीय लोगों ने किया डाकघर के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन

फैसला वापस न लेने पर मतदान का बहिष्कार करने को चेताया

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर के पुराना बाजार में पूर्व की सुकेत रियासत काल से चल रहे पुराना नगर डाकघर को केलोधार स्थानांतरित करने पर क्षेत्र के लोग भड़क गए हैं। सोमवार को स्थानीय लोगों ने डाकघर को यहां से शिफ्ट करने के विरोध में प्रदर्शन कर इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग है अन्यथा एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में सामूहिक रूप से मतदान का बहिष्कार करने की बात कही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गोपाल शर्मा, विकास कुमार, भागीरथ, जितेंद्र सिंह, बिमला देवी, प्रेम लता, दीपिका, मोनू व देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि करीब 80 साल से यह पुराना नगर डाकघर यहां पर लोगों को सेवाएं दे रहा है। डाकघर के यहां होने से आसपास के सैकड़ों लोगों व दर्जनों लघु बचत के एजेंटों को इसका लाभ मिल रहा था। लेकिन अब करीब 80 साल के बाद तर्क दिया जा रहा है कि पुराना नगर डाक विभाग द्वारा निर्धारित दूरी, वित्तीय व कार्यभार मानकों को पूरा नहीं करता है। इसलिए इसमें स्थित खातों व अन्य सुविधाओं को टाउनशिप डाकघर में समायोजित किया जा रहा है और इसे ग्राम पंचायत केलोधार स्थानांतरित किया जा रहा है। जो स्वीकार्य नहीं है। स्थानीय लोगों ने इस कवायद को तुरंत बंद करने की मांग कि है अन्यथा एक जून को चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें