फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नेरचौक बाजार से 22 बेसहारा पशुओं को पकड़कर हंडा कुडी भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में हो रहे हादसों से मिलेगी राहत, जाम की समस्या भी होगी कम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नेरचौक (मंडी)। नगर परिषद नेरचौक ने बेसहारा घूम रहे बैलों को संरक्षण मिल गया है। नेरचौक और उसके आसपास से 22 बैलों को उठाकर नालागढ़ के हंडा कुंडी भेज दिया गया है। इससे नेरचौक बाजार में हादसों में कमी आएगी। वहीं, इन बैलों के कारण लगने वाले जाम से भी कुछ हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद नेरचौक के सफाई पर्यवेक्षक गोपाल शर्मा ने बताया कि डीसी मंडी के आदेश के अनुसार और नेरचौक व्यापार मंडल की लगातार जोरदार मांग के बाद कार्रवाई करते हुए 22 बैलों को यहां से स्थानांतरित किया गया है। वेटरनरी डॉक्टर नरेश कुमार ने बताया कि नेरचौक व्यापार मंडल के सहयोग से इन बैलों को यहां से शिफ्ट किया गया है। बता दें कि इससे बाजार में बड़ी राहत मिलेगी। ये बैल सड़कों के किनारे घूमते रहते थे। इससे यातायात बार-बार अवरुद्ध हो रहा है। नेरचौक व्यापार मंडल ने नगर परिषद के इस कार्य की सराहना की है। नेरचौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने कहा कि बेसहारा पशु दिन रात चोटिल हो रहे थे। कहा कि नगर परिषद का यह कार्य काबिले तारीफ है। व्यापार मंडल इसका स्वागत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें