फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मक्की का 100 क्विंटल बीज ही बचा

Tue, 16 Jun 2026 11:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ जिले के किसानों में खेती को लेकर उत्साह बढ़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मक्की, चरी और बाजरे की बिजाई तेज़ी से चल रही है। इस बार कृषि विभाग ने 10 ब्लॉकों के लिए 2595 क्विंटल मक्की बीज उपलब्ध कराया, जिसमें से केवल 100 क्विंटल शेष है।
विज्ञापन

चरी के 1184 क्विंटल बीज में भी 100 क्विंटल और बाजरे के 237 क्विंटल बीज में सिर्फ 20 क्विंटल बचा है। कृषि उपनिदेशक मंडी डॉ. रामचंद्र चौधरी ने बताया कि किसानों की ओर से इस बार बीजों का उठाव उम्मीद से अधिक रहा है। शेष बचा बीज भी अगले कुछ दिनों में वितरित कर दिया जाएगा। किसान आधुनिक खेती और उन्नत बीजों को अपनाने के प्रति अधिक जागरूक नजर आ रहे हैं। जिले में इन फसलों की खेती करीब 42 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें