फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौर में अवैध शराब समेत एक धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। मंडी पुलिस के विशेष जांच दल ने भौर में 7500 मिलीलीटर अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंडी पुलिस का विशेष जांच दल डडौर में गश्त पर था।
विज्ञापन

इस दौरान सूचना मिली कि भौर में एक व्यक्ति अवैध शराब का धंधा करता है। पुलिस दल ने आरोपी काकू राम निवासी भौर के ठिकाने पर छापा मार कर वहां से 7500 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की।
विज्ञापन

विशेष जांच दल के प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को सुंदरनगर थाना के हवाले कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें