फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वाला में बंदरों के हमले से वृद्ध महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र के ग्वाला गांव में बंदरों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला शकुंतला देवी पर हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजनों ने महिला को बंदरों के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन

महिला को नागरिक अस्पताल पहुंचा कर उपचार दिलाया गया। करीब 10 दिन पूर्व भी लडभड़ोल मुख्य बाजार में बंदर के हमले से बचते हुए 11 वर्षीय बालक की छत से गिर कर मौत हो गई थी। उत्पाती बंदरों के हमलों से लोगों में दहशत है।
बंदरों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में टीम पहुंच गई है। टीम ने एक सप्ताह में सिर्फ चार दर्जन बंदर ही पकड़े हैं। स्थानीय निवासी विनोद कुमार, लक्की, रोहित, विक्की, सिंपल, मोनू, मनीष, मिंटू आदि ने कहा कि बंदरों की भारी तादाद के चलते लोग बच्चों और बुजुर्गों के प्रति चिंतित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के रेंजर ऑफिसर केदार शर्मा ने कहा कि गांव में पिंजरे लगाने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें