फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एडीसी ने किया एक्सरे मशीन, ईसीजी इकाई का निरीक्षण

विज्ञापन
जोनल अस्पताल मंडी में रेड क्रॉस द्वारा स्थापित एक्स-रे मशीन और ईसीजी यूनिट का निरीक्षण करते अति
विज्ञापन
मंडी। अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने सोमवार क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में रेडक्रॉस की ओर से स्थापित एक्सरे मशीन और ईसीजी यूनिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य उपकरणों की कार्यप्रणाली और प्रभावशीलता का आकलन करना रहा। यहां स्थापित एक्सरे मशीन हाल ही में जिला प्रशासन की ओर से मरम्मत कर कार्यशील की गई है। निरीक्षण के दौरान ईसीजी यूनिट की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

रोहित राठौर ने बताया कि यह एक्सरे मशीन इस क्षेत्र में अपनी तरह की एकमात्र मशीन है और इसकी विशेषता यह है कि यह मात्र दो मिनट में उच्च गुणवत्ता वाली एक्सरे हार्ड कॉपी प्रदान करने में सक्षम है। यह आधुनिक तकनीक निदान प्रक्रिया को न केवल तीव्र बनाती है, बल्कि रोगियों को समय पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने में भी सहायक है।
उन्होंने बताया कि दोनों उपकरण वर्तमान में संतोषजनक रूप से कार्य कर रहे हैं। मौके पर उपस्थित रेडक्रॉस के कर्मचारियों ने मशीनों के दैनिक उपयोग और इनसे लाभान्वित होने वाले लोगों की संख्या इत्यादि की संक्षिप्त जानकारी भी प्रदान की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें