फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चार विभूतियों को सम्मानित किया

Thu, 25 Dec 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
हेमकांत मेमोरियल ट्रस्ट मंडी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम देते विद्या
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षाविद्, साहित्य व कला मर्मज्ञ रहे स्व. हेमकांत कात्यायन की 83वीं जयंती पर वीरवार को छोटी काशी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें पत्रकारिता, साहित्य, संगीत कला को समर्पित चार विभूतियों को सम्मानित किया गया। स्व. हेमकांत कात्यायन मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित आदरांजलि 2.0 समारोह में मंडी के पूर्व डीसी रहे एवं वर्तमान में भारतीय खाद्य एवं कृषि परिषद के महानिदेशक तरुण श्रीधर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन और नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा भी बतौर मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने हेमकांत मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से चार विभूतियों को सम्मानित किया। प्रेरणास्रोत के रूप में वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण भानू को पत्रकारिता प्रेरणा स्रोत, साहित्य के क्षेत्र में केके नूतन व कला के क्षेत्र में संगीत सदन मंडी के संस्थापक स्व. पियूष स्वामी को मरणोपरांत व उनके शिष्य एवं संगीत सदन के वर्तमान संचालक उमेश भारद्वाज को सम्मानित किया गया। समारोह में सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। संगीत सदन के कलाकारों ने शास्त्रीय एवं लोकगीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें