फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अब नवजात शिशु भी आने लगे पीलिया की चपेट में

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में  नवजात शिशु की ओपीडी में उपचार दिलाते चिकित्सक ।   संवाद
विज्ञापन
घरों में वायरल फीवर के मरीजों में हेपेटाइटिस ए के मिले लक्षण
विज्ञापन

सर्वेक्षण में तेज बुखार के मरीजों के टेस्ट में लीवर से जुड़ी कई बीमारियां का हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में अब नवजात शिशु भी पीलिया से ग्रस्त होकर सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं। एक से चार साल की आयु के शिशुओं में भी पीलिया का फैलाव शुरू हुआ है। इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर जब तेज बुखार के संभावित मरीजों के टेस्ट करवाए तो उनमें भी लीवर से जुड़ी कई बीमारियों का खुलासा हुआ है। हालांकि हेपेटाइटिस ए के मरीजों की संख्या बेहद कम है और पीलिया का प्रतिशत भी सामान्य पाया गया है।
वीरवार को जोगिंद्रनगर अस्पताल की सामान्य ओपीडी में तेज बुखार से ग्रस्त जब नवजात शिशुओं के टेस्ट करवाए गए तो उनमें भी पीलिया के लक्षण पाए गए। जलजनित रोगों की जकड़ में आ चुके उल्टी, दस्त और डायरिया के मरीजों के बाद तेज बुखार, सिर व पेट दर्द के मरीजों के साथ शरीर में खारिश, लाल दाने और फंगल इंफेक्शन के मरीज भी उपचार लेने पहुंच रहे हैं। पीलिया संक्रमित मरीजों की बात करें तो रोगी वार्डों में हर रोज आठ से दस मरीजों को छुट्टी हो रही है। जबकि इतने ही नए मरीज दाखिल भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
वायरल फीवर के मरीज चिकित्सक परामर्श के बिना न ले दवा
मानसून सीजन में वायरल फीवर के मरीजों को बिना चिकित्सक परामर्श दवा न लेने की हिदायत भी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी है। सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीजों को मास्क लगाने का आस्वान भी स्वास्थ्य विभाग ने किया है। अस्पताल के एसएमओ डॉ रोशन लाल कौंडल ने बताया कि मरीजों को बेहतरीन सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।
विज्ञापन

बॉक्स
चार दिन से एक्स रे सेवाएं ठप
उपमंडलीय अस्पताल में बीते चार दिनों से ठप पड़ी एक्सरे सेवाएं वीरवार को भी बहाल नहीं हो पाई है। ऐसे में निजी क्लीनिकों में घटना दुर्घटना के मरीजों को 250 से 300 रुपये भी एक एक्स-रे के लिए चुकाने पड़ रहे हैं। 100 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवाएं भी बीते कई सालों से ठप है। हर रोज एक्स-रे के लिए पहुंच रहे 80 से 100 मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। एसएमओ डाॅ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि एक्स-रे सेवाओं को जल्द बहाल करने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें