फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पपलोग आईटीआई के प्रशिक्षु किए सम्मानित

विज्ञापन
आईटीआई पपलोग में दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी प्र​शिक्षु को पुरस्कृत करते हुए मुख्याति​थि व
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पपलोग में शनिवार को प्रतिभाशाली प्रशिक्षुओं को सम्मानित करने के लिए दीक्षांत समारोह मनाया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओंं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समारोह में सेवानिवृत्त कैप्टन बीएस आजाद बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। आईटीआई की प्रधानाचार्य लता कुमारी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने प्रशिक्षुओं को उनकी सफलता के लिए बधाई दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि आईटीआई एवं आईटीओटी मोटर मेकेनिक व्हीकल के प्रशिक्षुओं ने परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि ने प्रशिक्षुओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु एवं टाॅपर के लिए राजेश कुमार और अनामिका और आईटीओटी एमएमवी प्रशिक्षु साहिल को मुख्यातिथि ने विशेष ट्रॉफी से सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें