फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रशिक्षु अंजना, शुभम ठाकुर को बेस्ट ट्रेनी अवार्ड

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर आईटीआई में अव्वल रही प्र​शिक्षु को सम्मानित करते हुए मुख्य अति​थि व अन्य। स्त्रोत- 
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। आईटीआई जोगिंद्रनगर में शनिवार को कौशल दीक्षांत समारोह मनाया गया। इसमें कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आईटीआई जोगिंद्रनगर की प्रधानाचार्य नवीन कुमारी ने बताया कि तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। विशेष अतिथि आईएमसी के चेयरमैन शिव कुमार ने कहा कि संस्थान में प्रशिक्षुओं की प्रतिभा तराशी जा रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आईटीआई के 232 प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। ड्रेस मेकिंग ट्रेड की प्रशिक्षु अंजना और फिटर ट्रेड से शुभम ठाकुर को बेस्ट ट्रेनी अवार्ड से सम्मानित किया गया। ड्रेस मेकिंग ट्रेड से ही अंकिता को संस्थान में शत प्रतिशत हाजिरी के लिए पुरस्कृत किया गया।
संस्थान की विभिन्न गतिविधियों में शीर्ष पर रहे कोपा ट्रेड से लवनेश, अंजना, रिया, कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड से रिशिता, मनु, अकांक्षा, रेखा, ड्रेस मेकिंग ट्रेड से निशा, सिमरन, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से अरुण कुमार, जशवंत, फिटर ट्रेड से अविनाश, दीपक, बादल, अरुण, मोटर मेकेनिक ट्रेड से अरुण, नमेश, पंकज, प्लंबर ट्रेड से समर, सुमित, सौरव, अनिता, एसओटी ट्रेड से अनिता, नेहा, चंद्रकला, स्विंग टेक्नोलॉजी ट्रेड से पूजा, आरती देवी समेत 232 प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंजीनियर पीसी पालिया, आरसी बरठा, ढेलू पंचायत की प्रधान सपना, भडयाड़ा पंचायत के प्रधान ध्यान चंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें