फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दो डॉक्टरों के सहारे चल रहा रेडियोलॉजी विभाग

विज्ञापन
अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजी विभाग में मात्र दो डॉक्टरों के सहारे मरीजों को अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन करवाने में बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोजाना 11 सौ ओपीडी वाले अस्पताल के इस विभाग में मात्र दो डॉक्टरों को दिन-रात सेवाएं दे रहे हैं। इससे मरीजों की परेशानी कम नहीं हो रही है। मरीजों को मजबूरन महंगे दामों करीब 1500 रुपये देकर टेस्ट करवाना पड़ रहा है। विभाग में डॉक्टरों के 8 पद हैं। इनमें से छह पद लंबे समय से खाली हैं। दो डॉक्टर अस्पताल में सेवाएं देने के साथ ही प्रशिक्षु डॉक्टरों को भी पढ़ा रहे हैं। हैरानी की बात है कि इतने बड़े अस्पताल में रोजाना इतने अधिक मरीज आते हैं। जब उनको टेस्ट के लिए कहा जाता है तो रेडियोलॉजी विभाग में लंबी-लंबी लाइनें देखकर वे मायूस बाहर से टेस्ट करवाने को मजबूर हो जाते हैं।
लोगों का कहना है कि मात्र दो डॉक्टरों से इतने अधिक मरीजों के टेस्ट हो पाना कठिन है। डॉक्टर अगर एक दिन भी छुट्टी चले जाए तो कठिनाई बहुत बढ़ जाती है। इस बारे में एमएस डॉ. पन्ना लाल का कहना है कि सरकार को इस बारे में सूचित कर दिया है। पांच डॉक्टरों की मांग की गई है ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें