फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व कार्यों में कोताही सहन नहीं होगी : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। राजस्व कार्यों को गति प्रदान करने के दृष्टिगत एसडीएम थुनाग रमेश कुमार की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करना और विकासात्मक गतिविधियों को गति देना रहा। एसडीएम थुनाग रमेश कुमार ने राजस्व अधिकारियों से उनके क्षेत्र में चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

कार्यों की स्थिति, इंतकाल, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री किसान निधि, भूमि विवादों के समाधान पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध और पारदर्शिता के साथ संपन्न हों।
सभी अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में तहसीलदार जगत सेठी, नायब तहसीलदार सुशील कुमार सहित कानूनगो और पटवारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें