फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जरूरतमंदों को कपड़े बांटेगी सेवा भारती

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान में खोला वस्त्र बैंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के रामलीला मैदान में वस्त्र बैंक खुल गया है। यहां लोग जरूरतमंद परिवारों को ठंड से बचाने के लिए कपड़े आदि दे सकते हैं। ठंड से गरीब परिवारों को बचाने के लिए गर्म कपड़ों को एकत्रित कर उन तक पहुंचाने का प्रयास सेवा भारती संस्था के माध्यम से शुरू हुआ है। मंगलवार को रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक वस्त्र बैंक में लोगों ने अपने घरों से गर्म कपड़े एकत्रित कर सहयोग दिया।
संस्था में शामिल सेवादार लोकेश शर्मा, जोगिंद्र पांडे ने बताया कि सर्दी का मौसम आते ही ठंड के चलते कुछ प्रवासी लोगों के बच्चों को आए दिन सार्वजनिक स्थानों पर बिना कपड़ों के घूमते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को देखते हुए यह वस्त्र बैंक खोला गया है। स्वयंसेवकों में शामिल आदित्य, विवेक, लोकेश, शिवम और शुभम ने बताया कि वस्त्र बैंक में अन्य वस्तुएं पुस्तकें आदि भी जा सकती हैं। बताया कि नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में ऑक्टी फाउंटेशन नई दिल्ली के तत्वावधान में 15 से 17 नवंबर तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें