मंडी/नेरचौक। बीबीएमबी की सुंदरनगर-बग्गी नहर में रेस्क्यू अभियान के दौरान एनडीआरएफ के गोताखोर की मौत हो गई है।
खिउरी (बग्गी) नामक स्थान पर 9 नवंबर को विक्की ( 24) पुत्र श्याम लाल डाकघर मलोह (चलौणी) नहर में पांव फिसलने से डूब गया था। वीरवार 11 नवंबर को दोपहर के समय तहसीलदार बल्ह राजीव रांटा के नेतृत्व में आफिस कानूनगो प्यार चंद, पटवारी धर्मेंद्र कुमार स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ बटालियन पंडोह की गोताखोर की टीम ने विक्की को खोजने के लिए अभियान चलाया।
पानी के अंदर मलकीत सिंह सुपुत्र बलविंदर सिंह (35) गांव एवं डाकघर हरपालपुर तहसील राजपुरा जिला पटियाला (पंजाब) की तबीयत खराब हो गई। उसे बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एएसपी विवेक चहल ने बताया कि रेस्क्यू अभियान के दौरान एनडीआरएफ के एक कांस्टेबल की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। संवाद