मंडी कालेज में राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा सशस्त्र बलों में करियर पर आयोजित सगोष्ठी में मौजूद श
मंडी। वल्लभ महाविद्यालय मंडी में शुक्रवार को एनसीसी विभाग की ओर से सशस्त्र बलों में कॅरिअर विषय को लेकर एक संगोष्ठी आयोजित की। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सुरीना शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि एनसीसी भारतीय सशस्त्र बलों में प्रवेश करने के सुनहरे अवसर प्रदान करता है।
फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन के कुशल मार्गदर्शन में कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन किया है। फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने कहा कि सशस्त्र बलों में कॅरिअर से राष्ट्र सेवा का गौरव, आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा, व्यक्तिगत विकास, उच्च शिक्षा के सुनहरे अवसर मिलते हैं। संगोष्ठी में कॉलेज के पूर्व कैडेट लेफ्टिनेंट विनय ठाकुर, लेफ्टिनेंट पंकज कुमार बतौर स्रोत व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद