मंडी में ईवीएम और वीवीपैट भंडार कक्ष का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अप
मंडी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने शुक्रवार को राजनीतिक दल के प्रतिनिधि की उपस्थिति में भ्यूली स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवी पैट के भंडार कक्ष का निरीक्षण किया।
उन्होंने यहां उपलब्ध सभी सुविधाओं की जांच कर संतुष्टि व्यक्त की। उपायुक्त ने ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ पुलिस कर्मियों की ओर से प्रदान की जा रही सुरक्षा व्यवस्था संबंधी सेवाओं का ब्यौरा प्राप्त किया। सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की ओर से संजय शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, निर्वाचन तहसीलदार राजेश शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद